08 May 2024, 20:40:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। खूबसूरत अदाकारा और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या बच्चन की बेटी आराध्या की तस्वीर हाल ही में सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आराध्या व्हाइट कलर की फ्रॉक पहने हुए शमार्ते हुए पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। उनके हाथ में खाने की प्लेट भी नजर आ रही है। तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।
 
इतना ही नहीं फैंस आराध्या की इस तस्वीर की तुलना उनकी मां ऐश्वर्या राय बच्चन से कर रहे हैं। लोगों ने उनकी फोटो की तारीफ में क्यूट, परी, डॉल, खूबसूरत जैसे शब्द लिखे हैं। किसी ने लिखा है कि आराध्या अपनी मम्मी की तरह लगती हैं। बच्चन परिवार की स्टारकिड आराध्या ने अपनी मासूमियत और चुलबुलेपन से फैंस को दीवाना बना रखा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर आराध्या का हर अंदाज तेजी से वायरल होता है। उनकी क्यूटनेस उन्हें बी-टाउन की फेवरेट स्टार किड बनाती है। आराध्या कैमरे के सामने पोज देने में जरा भी नहीं हिचकिचाती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »