27 Apr 2024, 00:59:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

छोटे शहर पर बनी फिल्‍म्‍ा में अभिनय कर बेहद खुश है श्रद्धा कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2018 1:50PM | Updated Date: Mar 26 2018 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर छोटे शहर पर बनी फिल्मों में काम कर बेहद खुश है।  श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्में 'बत्ती गुल मीटर चालू' और 'स्ट्री' दोनों छोटे शहर पर बनी है। श्रद्धा का कहना है कि वह छोटे शहर से भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं। श्रद्धा की उत्तराखंड के टिहरी और मध्य प्रदेश के चंदेरी जैसे छोटे शहरों में शूटिंग चल रही है।
 
श्रद्धा ने बताया कि यह सचमुच सौभाग्य की बात है कि उन्हें ऐसा किरदार निभाने का मौका मिला, जो छोटे शहर से हैं। ये देश का दिल हैं। इसमें बहुत कुछ सीखने और इसमें ढलने का मौका मिला। श्रद्धा ने बताया कि जब इस भूमिका के लिए उनसे संपर्क किया गया तो वह किरदार में पूरी तरह रम गयी। वह उन स्थानों पर जाकर रहीं और वह स्थानीय भाषा सीखी। इससे देश के दूरदराज के क्षेत्रों के बारे में जानने के भी अवसर मिला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »