26 Apr 2024, 05:35:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक बार फिर सरदार बनेंगे अजय देवगन, इस कॉमेडी फिल्म में आएंगे नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2018 1:05PM | Updated Date: Mar 26 2018 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक अश्विनी धीर एक बार फिर अभिनेता अजय देवगन को लेकर कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं। अश्विनी धीर ने अजय देवगन को लेकर सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'सन आॅफ सरदार' बनायी थी। अश्विनी धीर एक बार फिर से  अजय देवगन के साथ एक कॉमेडी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। फिल्म में अजय एक बार फिर से फनी सरदार की भूमिका में नजर आएंगे।
 
अश्विनी धीर ने कहा कि ये फिल्म सन आॅफ सरदार का दूसरा पार्ट भी हो सकती है। फिल्म में अजय का किरदार बेहद मजाकिया होगा और वो एक बार फिर से दर्शकों के बीच सरदार की भूमिका में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर या दिसंबर तक शुरू की जाएगी। फिल्म अगले साल की दीवाली तक रिलीज किया जा सकती है। अश्विनी धीर ने बताया कि फिल्म के निर्माता अजय देवगन ही हैं और वही फिल्म की रिलीज डेट तय करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »