26 Apr 2024, 21:53:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हाउसफुल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर खुश हैं कृति सैनन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 10:57AM | Updated Date: Mar 24 2018 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन हाउसफुल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं।  कृति सैनन फिल्म 'हाउसफुल-4' में काम करने जा रही हैं। कृति सैनन अपनी पहली फिल्म 'हीरोपंती' के बाद एक बार फिर फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला के साथ फिल्म 'हाउसफुल-4' में काम करेंगी।'हॉउसफुल-4' में कृति कॉमेडी करती नजर आएंगी। वह पहली बार हास्य भूमिका कर रही हैं।

कृति सैनन ने कहा, "हाउसफुल-4' के कलाकारों की टोली में शामिल होना घर वापस आने जैसा लग रहा है। मेरा फिल्मी सफर 'हीरोपंती' में साजिद सर के साथ शुरू हुआ था। तब से वह हमेशा मेरे साथ रहे हैं और मेरा मार्गदर्शन करते आए हैं। उनके साथ फिर से काम करने के लिए मैं बेसब्री से इंतेजार कर रही हूं और सफल 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन कर उत्साहित हूं।" 'हाउसफुल-4' 2019 में दीवाली पर रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »