27 Apr 2024, 03:40:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

18 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी तब्बू-मनोज की जोड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 10:44AM | Updated Date: Mar 24 2018 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई।  अपने दमदार अभिनय से सबके दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेई और अभिनेत्री तब्बू 18 साल बाद दोबारा साथ काम करते नजर आएंगे। दोनों फिल्म 'मिसिंग' में नजर आएंगे। मनोज बाजपेई, तब्बू और अनु कपूर स्टारर इस फिल्म का पहला फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। यह फिल्म 6 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मुकुल अभ्यंकर कर रहे हैं। जबकि निमार्ता नीरज पांडे और मनोज बाजपेई हैं। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है।
 
खास बात है कि यह फिल्म सिर्फ दो हफ्ते बाद ही रिलीज हो रही है। बता दें कि मनोज बाजपेई और तब्बू लगभग 18 सालों के बाद एक साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे। इन्होंने 2000 में आई फिल्म 'दिल पे मत ले यार' और 'घात' में साथ काम किया था। दर्शकों ने इनकी जोड़ी को काफी पसंद भी किया था। मनोज इस फिल्म से बतौर निमार्ता भी जुड़े हैं। लिहाजा, फिल्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि यह कमर्शियल हिट भी हो। तब्बू मेरी पुरानी दोस्त हैं और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। हम फिल्म के सही रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »