03 May 2024, 14:05:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अपनी मधुर आवाज से सबको दीवाना बनाने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों एक्टर हिमांश कोहली को डेट कर रही हैं और उनके साथ अच्छा वक्त बिताती नजर आ रही हैं। नेहा आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिमांश के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। हिमांश फिल्म 'यारियां' से फेमस हुए थे। नेहा ने इस फिल्म का गाना 'ब्लू है पानी पानी' गाया था।
 
यह गाना काफी हिट भी हुआ था। किस डे के मौके पर गाल पर किस करते हुए नेहा ने हिमांश के साथ फोटो पोस्ट की थी। साथ ही दोनों ने टेडी डे भी सेलीब्रेट किया था। हिमांश ने नेहा को बहुत बड़ा टेडी गिफ्ट किया था। नेहा ने हिमांश के बर्थडे पर उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया था। वहीं हिमांश ने भी एक पोस्ट लिखा था, 'मुझे याद नहीं कि मैंने पिछली बार कब इतना एंजॉय किया था। यह लड़की किसी को भी पागल बना सकती है।'
 
बता दें कि इंस्टाग्राम पर हिमांश के 47 हजार फॉलोवर हैं वहीं नेहा कक्कड़ के फॉलोवर की संख्या 90 लाख है। जब नेहा के फॉलोवर 90 लाख हुए थे तो हिमांश ने उन्हें बधाई दी थी। वहीं जब हिमांश के गाने 'मुसाफिर' को 5 करोड़ व्यूज मिले थे तो नेहा ने उन्हें विश किया था। दोनों की केमिस्ट्री बेहद खूबसूरत है और दोनों एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा टाइम स्पेंड भी करते हैं। ऐसे में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आना लाजमी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »