29 Apr 2024, 04:40:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अंतरराष्ट्रीय वुमंस डे पर अनुष्‍का ने शेयर की अपने बचपन की फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2018 3:39PM | Updated Date: Mar 8 2018 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय वुमंस डे पर अनुष्का शर्मा ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्हें पहचानना बिल्कुल नामुमकिन सा है। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- उस दिन से अब तक, मैं स्वतंत्र और सशक्त हूं। उन लोगों के लिए जिन्होंने मुझे जैसे चाहा रहने दिया... उन सभी महिलाओं को हैप्पी वुमंस डे की बधाई, जिन्होंने मेरे जैसा महसूस किया और उन पुरुषों को जिन्होंने रास्ता तैयार करने में मदद की.#dancetoyourownbeat #beoriginalbeyourself.
 
तस्वीर में अनुष्का शर्मा मुस्कुराते हुए डांस करती नजर आ रही हैं। उनके बाल बिखरे हुए हैं. अपने में मग्न अनुष्का की यह तस्वीर को देखकर एक बार को आप भी उन्हें पहचानने में गच्चा खा जाएंगे। चुलबुली एक्ट्रेस के फोटो कैप्शन को फैंस काफी सराह रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »