27 Apr 2024, 03:39:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इराक में रिलीज होगी पहली हिंदी फिल्म पैडमैन : बाल्की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2018 6:29PM | Updated Date: Feb 17 2018 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार आर बाल्की का कहना है कि उनकी फिल्म 'पैडमैन'इराक में प्रदर्शित होने वाली पहली हिंदी फिल्म होगी। आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म पैडमैन हाल ही में प्रदर्शित हुई  है। फिल्म में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे ने मुख्य भूमिका निभायी है। इस फिल्म पर केवल पाकिस्तान में प्रतिबंध लगा है। बाल्की ने कहा मुझे लगता है कि यह उनकी अपनी वजह हो सकती है, लेकिन यह गलत है। आप इस तरह की फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगा सकते। यदि आप इस तरह की फिल्म पर प्रतिबंध लगा रहे हैं

तो यह महिलाओं और मानवता के लिए अन्यायपूर्ण है क्योंकि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि यह एक इस शख्स की कहानी है और उन मुद्दों के बारे में है जिन पर यह बनी है। बाल्की ने  बताया कि मध्य पूर्व ने फिल्म को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, ''अजीब बात है कि फिल्म ने मध्य पूर्व में बड़ी सफलता हासिल की है। यह पहली फिल्म है, जिसे इराक में दिखाया जाएगा और एक ऐसे देश जहां इससे पहले हिंदी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि भारत में 'पैडमैन' 09 फरवरी को रिलीज हुई। यह अरुणाचलम मुरुगनाथनम के जीवन पर आधारित है जिन्होंने कम लागत वाले सैनिटरी पैड बनाने की मशीन का आविष्कार किया था। मुरुगनानथम ने एक ऐसी मशीन का निर्माण किया था जो सैनिटरी नैपकिन्स सस्ते दाम में उत्पादित करती थी। उनको इस आविष्कार के लिए पदमश्री पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »