26 Apr 2024, 05:46:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका चोपड़ा ने उड़ाया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 11:19AM | Updated Date: Feb 16 2018 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज कल अपने बेबाक बयानों के कारण खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मजाक उड़ा दिया है। इस वजह से वे दोबारा सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से पूछा गया कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा। इस पर प्रियंका ने कहा 'आज के हालत देखकर तो लगता है कि कोई भी अमेरिका का राष्ट्रपति बन सकता है। मुझे इसे एक्प्लेन करने की जरूरत नहीं है। आप जानते ही हैं क्यों?'
 
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी की दौड़ में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप पर उनके मुस्लिम विरोधी बयान के लिए निशाना साधा था। ट्रंप ने मुस्लिम प्रवासियों को अमेरिका में प्रवेश से प्रतिबंधित करने की वकालत की थी। इस पर प्रियंका ने कहा था आप किसी पर भी प्रतिबंध नहीं लगा सकते। एक खास वर्ग के लोगों को इस नजर से देखना आपकी रूढ़िवादी सोच को बताता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »