27 Apr 2024, 03:42:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'सुई धागा' का फर्स्ट लुक रिलीज, फिल्‍म में ऐसे दिखेंगे वरुण-अनुष्का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2018 2:24PM | Updated Date: Feb 13 2018 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की मोस्टअवेटेड फिल्म 'सुई धागा' का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। वरुण धवन ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। तस्वीर में अनुष्का और वरुण नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने साड़ी पहनी हुई है। वरुण ने इस तस्वीर का कैप्शन दिया है- मौजी और ममता से मिलिए 28 सितंबर को...।
इस फिल्म के डायरेक्टर शरत कटारिया हैं। साथ ही फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। अनुष्का और वरुण ने जनवरी में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अनुष्का कढ़ाई करते औऱ वरुण सिलाई करते हुए दिख रहे थे। पहली बार वरुण और अनुष्का साथ काम कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में हो रही है। फिल्म इस साल 28 सितंबर को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »