09 May 2024, 01:24:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस फिल्‍म की शुटिंग शुरू कर बहुत खुश हैं श्रद्धा कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 1:23PM | Updated Date: Feb 12 2018 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने आगामी फिल्म 'बत्ती गुल, मीटर चालू' की शूटिंग शुरू कर दी है। वह अपनी इस नई यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हैं। श्रद्धा ने सोमवार सुबह ट्वीट किया - 'बत्ती गुल, मीटर चालू' का पहला दिन, यह यात्रा शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं। शाहिद कपूर, सेट पर मिलते हैं। मुझे शुभकामनाएं दें। शाहिद कपूर ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।
 
फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में होगी। यह एक सोशल कॉमेडी है, जिसमें यामी गौतम भी प्रमुख भूमिका में हैं। वह एक वकील की भूमिका में दिखेंगी। यह फिल्म नारायण सिंह द्वारा निर्देशित है। इससे पहले वह अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' का निर्देशन कर चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »