26 Apr 2024, 19:51:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट और हैंडसम हंक रणबीर कपूर के रिश्तों की खबरें पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। हाल ही में आलिया के बेस्ट फ्रेंड मनीष मल्होत्रा का एक बयान खूब छाया रहा, जिसमें उन्होंने यह कहा था कि साल 2018 में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे के करीब आ जाएंगे। हालांकि अब बॉलीवुड के गलियारों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ नहीं बल्कि एक बिजनेसमैन के साथ अपनी नजदीकियां बढ़ा रही हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार, आलिया भट्ट एक मैसेंजर एप के संस्थापक केविन मित्तल को पसंद करती हैं। दोनों की मुलाकात साल 2017 के अक्टूबर में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के दौरान हुई थी। जहां इन दोनों के बीच काफी सारी बातें हुई थीं। दोनों लोग इस मुलाकात के बाद एक दूसरे को पसंद करने लगे और दोनों ने साथ मिलकर एक-दूसरे को वक्त देने का फैसला लिया है। 
 
इससे इनकी दोस्ती पक्की भी होगी और यह दोनों एक दूसरे को अच्छे से जान भी पाएंगे। यह वाकई काफी चौंकाने वाली खबर है क्योंकि अदाकार बनने के बाद अब तक आलिया भट्ट का नाम जितने भी लोगों से जुड़ा है, वह सभी बॉलीवुड कलाकार रहे हैं। आलिया के जीवन में यह पहला मौका है जब एक नॉन-फिल्मी बैक-ग्राउंड के एक इंसान ने उनकी जिंदगी में  कदम रखा है।
 
ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर इस पर कैसे रियेक्ट करते हैं। बता दें कि दोनों 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में साथ नजर आएंगे। दोनों को कई बार एक-दूसरे के घर के बाहर भी स्पॉट किया गया है। तभी से दोनों के  रिलेशनशिप को लेकर खबरें आने लगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »