27 Apr 2024, 09:29:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में कमाल अमरोही का नाम एक ऐसी शख्सियत के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने बेहतरीन गीतकार, पटकथा और संवाद लेखक तथा निर्माता एवं निर्देशक के रूप में भारतीय सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 17 जनवरी 1918 को जमींदार परिवार में जन्मे कमाल अमरोही मूल नाम सैयद आमिर हैदर कमाल शुरूआती दौर में एक उर्दू समाचार पत्र में नियमित रूप से स्तम्भ लिखा करते थे।

अखबार में कुछ समय के बाद उनका मन लगा और वह तत्कालीन कलकत्ता चले गए और फिर वहां से मुम्बई आ गए। मुंबई पहुंचने पर कमाल अमरोही को मिनर्वा मूवीटोन की निर्मित कुछ फिल्मों में संवाद लेखन का काम मिला। इनमें  जेलर, पुकार, भरोसा जैसी फिल्में शामिल है

लेकिन इन सबके बावजूद कमाल अमरोही को वह पहचान नही मिल पायी जिसके लिये वह मुंबई आए थे। अपना वजूद तलाशते कमाल अमरोही को अपनी पहचान बनाने के लिए लगभग 10 वर्ष तक फिल्म इंडस्ट्री मे संघर्ष करना पड़ा। उनका सितारा वर्ष 1949 में प्रदर्शित अशोक कुमार निर्मित क्लासिक फिल्म ..महल.. से चमका। अशोक कुमार ने उन्हें इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा दिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »