27 Apr 2024, 02:29:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिलजीत की फिल्म में विशेष भूमिका निभाएंगे सलमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2018 3:41PM | Updated Date: Feb 10 2018 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान, दिलजीत दोसांझ की फिल्म में विशेष भूमिका निभाने जा रहे हैं। दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' इन दिनों चर्चा में है। फिल्म में कई चर्चित चेहरे स्पेशल अपीयरेंस में नजर आने वाले हैं। इनमें रितेश देशमुख, करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई सेलेब्रिटी शामिल हैं। फिल्म में सलमान खान का स्पेशल अपीयरेंस रखा गया है।

दिलजीत दोसांझ ने इस ख़बर की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के ट्रेलर को भी सलमान खान ने अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर प्रमोट किया था। चूंकि वह फिल्म का हिस्सा हैं, जाहिर है कि उनके फैन्स खुद ही इसे लेकर आकर्षित हो जाएंगे। सलमान ने इससे पहले भी कई फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस की भूमिका निभाई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »