27 Apr 2024, 03:42:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मिथुन चक्रवर्ती और रानी मुखर्जी ने किया अपने रिश्‍तों के बारे में ये बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2018 11:41AM | Updated Date: Feb 9 2018 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने रानी मुखर्जी के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में बताते हुए कहा कि रानी उनके लिए हमेशा एक बच्ची रहेंगी। मिथुन 'डांस इंडिया डांस सीजन 6' में अपनी फिल्म 'हिचकी' का प्रचार करने पहुंची रानी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया।
 
उन्होंने कहा - रानी की मासी देबाश्री रॉय बंगाल की शीर्ष अभिनेत्री रह चुकी हैं। मैं कभी नहीं भूल सकता कि उन्होंने मेरे संघर्ष भरे दिनों में बहुत साथ दिया। मैं उनके घर पर खाना खाता था। रानी हमेशा मेरे लिए एक बच्ची रहेंगी। इस पर रानी ने कहा - इसलिए मैं मिथुन दा को मामा कहती हूं और उनसे प्यार करती हूं। 'डांस इंडिया डांस सीजन 6' का प्रसारण टेलीविजन चैनल जीटीवी पर होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »