27 Apr 2024, 06:00:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड की इस अभिनेत्री को राखी सावंत ने कहा - तेरी सटक गई है...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2018 11:20AM | Updated Date: Feb 9 2018 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत जब भी कुछ बोलती हैं, ट्रोल हो जाती हैं। इस बार उन्होंने 'पद्मावत' पर ओपन लेटर लिखने वाली स्वरा भास्कर को आड़े हाथों लिया है। इससे पहले स्वरा के इस लेटर का दीपिका, रणवीर और शाहिद ने भी जवाब दिया था। अब राखी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बुरा-भला कह दिया।
 
बता दें कि स्वरा ने जौहर सीन को देखने के बाद लिखा था - लोगों के डर से दीपिका पादुकोण की कमर ढक दी और फिल्म के 70 शॉट भी काट दिए। इतना सब कुछ करने के बाद आखिरकार फिल्म रिलीज हो सकी और लोग उसे पसंद भी कर रहे हैं।' इसके अलावा स्वरा ने भंसाली से सवाल पूछा कि क्या कोई स्त्री पुरुष के बिना अधूरी है।
 
अब राखी ने कहा - स्वरा भास्कर तेरी सटक गई है। तेरे दिमाग की अकल अटक गई है।' स्वरा को इतना कहने भर से ही राखी ट्रोल हो गईं। लोगों ने कहा कि राखी तुम पहले से ही इतनी डेंजरस हो। राखी ने इस पोस्ट में स्पेशल इफेक्ट का इस्तेमाल किया है। 
 
बता दें कि इससे पहले स्वरा के इस लेटर पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री रिएक्शन देते हुए लिखा था - मैंने बस्तर में रह चुकी कई पूर्व नक्सल महिलाओं का इंटरव्यू किया है। हर किसी की अपनी दर्द भरी दांस्ता है। उन्होंने कई तरह की प्रताड़ना झेली हैं। अगर वो शादी करती हैं तो उन्हें बच्चे पैदा करने की इजाजत नहीं है। मुझे लगता है कि खोखला फेमिनिजम फैलाने वाली स्वरा भास्कर को ऐसे इलाकों में जाकर उन महिलाओं से जरूर मिलना चाहिए।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »