26 Apr 2024, 16:58:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म 'फिरंगी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मोनिका गिल जल्द ही दर्शकों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। मोनिका जे.पी दत्ता की अगली फिल्म 'पलटन' में अहम किरदार निभाने वाली हैं। खबरों की माने तो फिल्म मेकर्स ने मोनिका गिल को इस प्रोजेक्ट के लिए साइन भी कर लिया है।
 
बता दें, जे पी दत्ता पहले ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म में मोनिका गिल हर्षवर्धन राणे के ऑपोजिट दिखाई देंगी। फिल्म में हर्षवर्धन राणे लेफ्टिनेंट कर्नल की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में मोनिका हर्षवर्धन राणे की गर्लफ्रेंड के रोल में हैं।
 
मोनिका गिल ने अपने करियर की शुरुआत MTV इंडियाज नेक्सट टॉप मॉडल से की थी। साल 2015 में मोनिका ने पंजाबी सिनेमा अंबरसरिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ थे। इसके बाद उन्होंने दिलजीत दोसांझ के ही साथ 'सरदारजी 2' में भी काम किया।    
 
जे.पी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में सोनू सूद, अर्जुन रामपाल, हर्षवर्धन राणे, लव सिन्हा, सिद्धांत कपूर, गुरमीत चौधरी, जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। निधि दत्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि मोनिका 'पलटन' का हिस्सा हैं। वो रोल के हिसाब से बिल्कुल फिट हैं'। बता दें यह फिल्म साल 2018 के बीच में रिलीज हो सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »