27 Apr 2024, 08:12:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अब फुल मसाला फिल्म में काम करना चाहते हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म पद्मावत में काम करने के बाद रणवीर सिंह के अभिनय की काफी प्रशंसा हुई है। महानायक अमिताभ बच्चन तक उनके फैन बन गए। रणवीर ने बताया है कि वह बहुत समय से रोहित शेट्टी के साथ काम करने के लिए बेताब थे। फिल्म 'गली बॉयज' के बाद रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग शुरू करेंगे।
 
रणवीर सिंह ने कहा कि वह लंबे समय से एक मसाला एंटरटेनर में काम करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि रोहित शेट्टी की फिल्में एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस से लैस होती हैं। इसीलिए इतनी अच्छी मसाला फिल्म में काम करने का मौका उन्हें मिलना उनके लिए बहुत खुशी की बात है। 
उन्होंने कहा - मैंने हमेशा अपना काम बहुत ईमानदारी के साथ किया है। शायद यही कारण है कि मुझे रोहित ने अपनी फिल्म के लीड एक्टर के तौर पर चुना। उल्लेखनीय है कि रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म सिंबा 2019 के दिसंबर में रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »