26 Apr 2024, 09:03:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रिलेशनशिप को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने खोला बड़ा राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2018 12:41PM | Updated Date: Feb 7 2018 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ दी है। फिल्मफेयर मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि एक साल पहले वह सीरियस रिलेशनशिप में थीं, लेकिन फिलहाल वो सिंगल हैं। 
 
हां मैं रिलेशनशिप में थीं... 
प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपने निजी रिश्ते पर खुलकर बात करते हुए कहा, मैं जिंदगी में सिर्फ एक बार शादी करने में यकीन करती हूं। हां, मैं एक सीरियस रिलेशनशिप में थीं, लेकिन अब इस बात एक साल हो चुका है, मैं तब से सिंगल हूं।
 
मूड में नहीं हूं 
प्रियंका ने आगे कहा- मैं कई लोगों से मिली हूं और कई लोगों के साथ हैंगआउट पर जाती हूं। मैंने कई लोगों को इंप्रेस करने का मौका भी दिया। एक्ट्रेस ने कहा, ऐसा नहीं है कि मेरे आसपास अच्छे लड़के नहीं हैं। बात बस इतनी है कि मैं किसी को डेट करने के मूड में नहीं हूं और दोबारा अपनी किस्मत नहीं आजमाना चाहती हूं।
 
अभी शादी का कोई प्लान नहीं 
प्रियंका ने कहा मैं काफी लंबे समय बाद सिंगल हुई हूं। मुझे अटेंशन मिलता है लेकिन मैं समझ नहीं पाती कि क्या करूं। मैं एक लड़की हूं इसलिए ये सब अच्छा भी लगता है। प्रियंका चोपड़ा से जब शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा फिलहाल उनका शादी का कोई प्लान नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »