27 Apr 2024, 02:49:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'सैनिटरी नैपकिन' के साथ माधुरी दीक्षित ने शेयर की फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2018 3:53PM | Updated Date: Feb 5 2018 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन के लिए एक नया तरीका चुना है। अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स को सैनिटरी नैपकिन के साथ फोटो शेयर करने का चैलेंज दिया। इस चैलेंज के जरिए यह बताने की कोशिश की जा रही है कि पीरियड्स पर बात करना कोई शर्म की बात नहीं है। यह नैचुरल है।
 
इस चैलेंज को अब माधुरी दीक्षित ने भी स्वीकार किया और सैनिटरी नैपकिन के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए माधुरी ने अनिल कपूर को धन्यवाद कहा। साथ ही उन्होंने करण जौहर, अजय देवगन और करिश्मा कपूर को टैग करते हुए नैपकिन के साथ सेल्फी पोस्ट करने का चैलेंज दिया।
 
 
बता दें कि माधुरी को यह चैलेंज अनिल कपूर ने दिया था। इसलिए माधुरी ने उन्हें धन्यवाद कहा। माधुरी से पहले अनिल कपूर ने भी पैडमैन के इस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए दुकान पर जाकर सैनिटरी नैपकिन बेचे। इसमें उनका साथ राजकुमार राव ने दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »