27 Apr 2024, 09:00:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कंगना ने खोला जिदंगी का बड़ा राज - बताया कब करेंगी शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2018 1:24PM | Updated Date: Feb 5 2018 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर कंगना रनौत अगले साल शादी कर सकती हैं। कंगना का नाम वैसे तो कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन और ऋतिक रोशन के साथ उनके रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ीं। लेकिन वक्त के साथ-साथ ये सारी जोड़ियां टूटती चली गईं।
 
जल्‍द करूंगी शादी
पिछले साल कंगना ने शादी की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि युवा उम्र में आदमी की प्राथमिकताएं अलग होती हैं। कंगना ने हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो जल्द शादी करेंगी। 
 
आजादी चाहता है युवा...
कंगना ने कहा - युवा दौर में इंसान आजादी चाहता है। वो अपनी मर्जी से अपने जीवन के फैसले लेना चाहता है। किसी की दखलअंदाजी उसे पसंद नहीं होती। मेरे भाई ने शादी कर ली है, मेरे बहन मां बनने वाली है। कैसे जिंदगी एक नए सिरे से चलने लग जाती है। आपका अपना परिवार होता है, जिनके साथ वीकेंड पर आप समय बिताते हैं। मैं अपने घर में ये देख रही हूं। शायद मेरे लिए भी अब शादी करने का सही समय आ गया है।
 
मर्णिकर्णिका में व्‍यस्‍त कंगना
कंगना ने कहा कि वो अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हालांकि उनका जीवन साथी कौन होगा इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा। फिलहाल वो मर्णिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी की शूटिंग में व्यस्त हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »