26 Apr 2024, 16:53:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कॉमेडी के किंग नीरज वोरा का निधन, मोदी समेत कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2017 2:47PM | Updated Date: Dec 14 2017 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता लेखक निर्देशक और निर्माता नीरज वोरा का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। वह पिछले दस माह से कोमा में थे। उन्होंने अंधेरी (मुंबई) के कृति केयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। परेश रावल ने ट्वीट कर नीरज की मौत की जानकारी दी।   

54 साल के नीरज का जन्म 22 जनवरी 1963 को गुजरात के भुज में हुआ था। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद से ही उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 
नीरज फिल्म जगत में 1984 से 2016 तक सक्रिय रहे। उन्होंने आमिर खान की रंगीला का लेखन किया। नीरज ने खिलाड़ी 420 फिर हेराफेरी का निर्देशन किया। अक्टूबर में पिछले साल जब उन्हें दौरा पड़ा, उस दौरान वह हेराफेरी 3 पर काम कर रहे थे।
 
मोदी ने जताया शोक 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर जारी अपने पोस्ट में कहा, मैं नीरज वोरा के अचानक निधन से दुखी हूं। वह एक ऊर्जावान और रचनात्मक व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें उनकी फिल्मों तथा मधुर व्यवहार के लिए हमेशा याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं दुखी इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। 
 
अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, मेरा कॉमेडी में आने के पीछे का रीजन वही थे। एक्टर, डायरेक्टर और राइटर जैसी मल्टी टैलेंटेड पर्सनैटिली के जाने का बहुत दुख है। इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनसे काफी कुछ सीखा है। नीरज वोरा के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में है और सबने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »