26 Apr 2024, 20:40:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा की तैयारियों में जुट गए हैं। वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' की शूटिंग अभी हाल ही में पूरी हुयी है। वरुण अब आने वाली फिल्म सुई धागा  की तैयारियों में जुट गए हैं। इस फिल्म को मेड इन इंडिया की तर्ज पर बनाया जा रहा है और फिल्म का निर्देशन शरत कटरिया कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वरुण फिल्म में एक उद्यमी के किरदार में होंगे। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ उनकी जोड़ी है।वरुण ने सिलाई करते हुए अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।  फोटो में वरुण सिलाई मशीन पर दर्जी के रोल में कपड़े की सिलाई करते नजर आ रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »