27 Apr 2024, 05:07:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान, सुशांत सिंह राजपूत से नाराज हो गए हैं।सलमान की नाराज़गी सुशांत से किसी फिल्म की वजह से नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि एक पार्टी में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने स्टारडम के तेवर सलमान खान के प्रिय सूरज पंचोली को दिखाए इस वजह से सलमान, सुशांत से नाराज हो गएहैं।

बताया जा रहा है कि हाल ही में एक पार्टी के दौरान सुशांत बार-बार सूरज से गलत तरीके से बात कर रहे थे और वह यह दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि सूरज ने अब तक इंडस्ट्री में कुछ भी हासिल नहीं किया है। सूरज ने यह पूरी बात सलमान को बताई तो सलमान ने सुशांत को फोन किया और उन्हें समझाया कि एक ही इंडस्ट्री के होकर एक दूसरे के साथ ऐसी बात करना ठीक नहीं है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »