26 Apr 2024, 18:18:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जाह्ववी के डेब्यू करने से खुश और नर्वस हैं श्रीदेवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2017 1:05PM | Updated Date: Dec 12 2017 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जानी मानी अभिनेत्री श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्ववी के बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर खुश और चिंतित दोनों हैं। फिल्म 'धड़क' से जाह्ववी अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। जाह्ववी के बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर श्रीदेवी मिली-जुली भावनाएं महसूस कर रही हैं। एक ओर जहां वह खुश हैं तो दूसरी ओर वह चिंतित भी हैं। 

श्रीदेवी ने कहा कि , 'यह एक शानदार अहसास है। मैं उत्साहित, नर्वस, खुश और चिंतित हूं, जैसे कोई भी मां होती है। लेकिन वह बहुत मेहनती और काम के प्रति समर्पित लड़की है।' उल्लेखनीय है कि  'धड़क' वर्ष 2016 में प्रदर्शित मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान हैं। इसका निर्माण करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »