27 Apr 2024, 09:45:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनम कपूर ने शेयर की अपने पीरियड्स से जुड़ी ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2017 12:56PM | Updated Date: Dec 12 2017 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी दादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, सोनम ने पीरियड्स से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। सोनम ने बताया कि बचपन में पीरियड्स के दौरान उनकी दादी उनपर कई बंदिशें लगाती थीं। सोनम के मुताबिक, उनकी दादी उन्हें किचन और मंदिर में एंट्री करने से साफ मना कर देती थीं। सोनम ने आगे बताया कि जब शहर में लड़कियों पर इतनी पाबंदी थी तो गांव में लड़कियों का क्या हाल होता होगा, ये तो समझ ही सकते हैं।
 
सोनम ने आगे कहा, 'लोग पीरियड्स के बारे में बात नहीं करना चाहते। वो इस टॉपिक पर बात करने से कतराते हैं। हालांकि शहर में लड़कियों के लिए ये आम बात है। जब मैं माहेश्वर में फिल्म की शूटिंग कर रही थी तब वहां के लोगों की पीरियड्स को लेकर इग्नोरेंस देख मैं हैरान रह गई थी। हां, लेकिन जब पब्लिक फिगर इन मुद्दो पर बात करता है तो उनपर असर जरूर पड़ता है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »