27 Apr 2024, 00:57:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पद्मावतीः भंसाली-ममता को धमकी दिलाई राक्षसी सुर्पणखा की याद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2017 2:12PM | Updated Date: Nov 25 2017 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पद्मावती को लेकर देशभर में जारी विरोध के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्मयंत्री ममता बनर्जी ने इसका समर्थन किया है। वहीं ममता के इस समर्थन के बाद भाजपा नेता सूरज पाल अमु ने विवादास्पद बयान दे दिया है। सूरज पाल अमु हरियाणा बीजेपी के मीडिया कॉर्डिनेटर है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमु ने ममता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 'राक्षसी प्रवृत्ति की जो महिलाएं होती हैं उनमें सुरपणखा थी। सुरपणखा का इलाज लक्ष्मण ने नाक काट कर किया था, ममता जी इस बात को ना भूलें।' साथ ही अमु ने संजय लीला भंसाली को जान से मारने की धमकी दी है। 
 
शुक्रवार को ममता ने कहा था कि, पश्चिम बंगाल पद्मावती फिल्म के प्रमोशन के लिए भंसाली और उनकी फिल्म 'पद्मावती' की टीम का हमारे राज्य में स्वागत है। इसके लिए हमारा राज्य विशेष व्यवस्था करेगा।  
 
बता दें कि, इससे पहले अमू ने भंसाली और दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ईनाम देने का ऐलान किया था। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि वह अपने बयान पर अड़े हुए हैं। 
 
फिल्म को लेकर मध्यप्रदेश, राजस्थान, यूपी और पंजाब सरकार फिल्म की रिलीज पर रोक लगा चुकी है। जिसके बाद ममता बनर्जी ने बंगाल में फिल्म रिलीज कराने का दावा किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »