27 Apr 2024, 02:28:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इंडस्ट्री की हॉट आइटम गर्ल 'राखी सावंत' का आज जन्मदिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2017 1:25PM | Updated Date: Nov 25 2017 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत का आज 39 वा जन्मदिन है। राखी अपनी हॉटनेस और डांस के साथ-साथ उनके मुहतोड़ जवाब के लिए भी प्रचलित है।25 नवम्बर 1978 को राखी का जन्म मुंबई में हुआ था। राखी ने मुंबई के विले पार्ले में स्थित गोकिलाबाई हाई स्कुल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। इसके बाद उन्होंने मुंबई के ही मीठीबाई कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। राखी का बचपन में नाम नीरू भेदा था। राखी के पिता मुंबई पुलिस में कॉन्स्टेबल थे।
 
राखी के भाई फिल्म निर्देशक राकेश सावंत है और उनकी बहन पूर्व अभिनेत्री उषा सावंत है।राखी ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड की लो बजट फिल्मो में छोटे-छोटे रोल और डांसर के तौर पर की थी। उन्होंने फिल्म 'जोरू का गुलाम', 'जिस देश में गंगा रहता है', और 'ये रस्ते है प्यार के' जैसी फिल्मो में छोटे-छोटे रोल अदा किये है। उन्होंने हिमेश रेशमिया के गीत 'मोहब्बत है मिर्ची' में शानदार डांस कर सबका दिल जीत लिया था। इसके बाद से वो फेमस हो गई थी।राखी ने कई टीवी शोज़, बॉलीवुड फिल्मो में अपनी एक्टिंग का परिचय दिया है। साथ ही उन्होंने शो होस्टिंग भी की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »