27 Apr 2024, 08:30:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार अरबाज खान का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘दबंग 3’ के साथ प्रभुदेवा पूरा न्याय करेंगे। अरबाज फिल्म दबंग का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं। दबंग का निर्देशन अभिनव कश्यप जबकि ‘दबंग 2’ का निर्देशन अरबाज ने खुद किया था। ‘दबंग 3’ का निर्देशन प्रभुदेवा करने जा रहे हैं। अरबाज ने कहा, प्रभुदेवा एक बेहतरीन निर्देशक हैं और हमें पूरी उम्मीद है वह ‘दबंग 3’ के साथ पूरा न्याय करेंगे। वहीं, मैं और सलमान भी समय समय पर अपने आइडिया सामने रखते जाएंगे। दबंग 2 वर्ष 2012 में प्रदर्शित हुई थी।
 
‘दबंग 3’ आने के बीच लगभग छह सालों का अंतर है। इस बारे में पूछे जाने पर अरबाज ने कहा, दबंग एक बहुत बड़ी फ्रैंचाइजी है और इसके किरदार भी सबके चहेते हैं। और हमें इस बात का पूरा अंदाजा है। इसलिए हम काफी तैयारी के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »