26 Apr 2024, 20:52:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सामने आया 'धड़क' का नया पोस्टर, रोमांटिक अंदाज में दिखे ईशान-जाह्नवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2017 12:58PM | Updated Date: Nov 16 2017 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। आज यानी 16 नवंबर 2017 को जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की अपकमिंग फिल्म धड़क का एक और नया पोस्टर रिलीज किया गया है। दोनों इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। पोस्टर के जरिए लोगों को उनकी डेब्यू फिल्म के बारे में पता चल गया है। धड़क मराठी की ब्लॉकबस्टर फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है। कल फिल्म के तीन पोस्टर जारी किए गए थे और अब एक नया पोस्टर सामने आया है। जिसमें दोनों क्यूट कपल लग रहे हैं।
 
पोस्टर में जाह्नवी पोलका डॉट्स वाले लंहगे में और ईशान देसी शर्ट में काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों काफी खुश, आनंदमय और एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। कपूर जहां काफी स्टनिंग लग रही हैं तो खट्टर काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे जिन्होंने इससे पहले हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया को भी निर्देशित किया था। फिल्म अगले साल 6 जुलाई को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »