27 Apr 2024, 00:37:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सेक्सुअलिटी के बयान पर श्री श्री रविशंकर पर भड़कीं सोनम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2017 12:36PM | Updated Date: Nov 15 2017 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने एक बयान को लेकर खबरों में आ गई हैं। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को अंग्रेजी में गालियां देते हुए सोनम ने सेक्सुअलिटी का पाठ पढ़ा दिया है।
 
रविशंकर अपने एक सेक्सुआलिटी वाले बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके इस बयान पर सोनम कपूर भड़क गई हैं। सोनम ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर की है। आलिया भट्ट ने भी श्री श्री रविशंकर के बयान के खिलाफ सोनम कपूर का साथ दिया है। 
 
दरअसल दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में श्री श्री ने छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि समलैंगिक होना एक प्रवृत्ति है..ये स्थायी नहीं रहती। 
 
रविशंकर ने ये भी कहा कि मैं बहुत से ऐसे लोगों को जानता हूं जो पहले गे थे लेकिन अब नॉर्मल हैं और बहुत से ऐसे लोगों को भी जानता हूं जो पहले नॉर्मल थे लेकिन अब समलैंगिक हो गए हैं। सोनम कपूर को आध्यात्मिक गुरु का ये बयान पसंद नहीं आया। सोनम ने सोशल मीडिया पर श्री श्री के इस बयान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »