27 Apr 2024, 06:43:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। 17 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी नजर आने वाली है।
 
निर्देशक इंद्र कुमार इन दोनों को लेकर जल्द ही ‘टोटल धमाल’ बनाने जा रहे हैं। दोनों कलाकार इस फिल्म से फिर वही पुरानी कहानी दोहराने को तैयार हैं। धमाल फिल्म की सीरीज की ये तीसरी फिल्म है। इंद्र कुमार ने आज ही इसकी औपचारिक घोषणा की है।
 
इंद्र कुमार ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि, ‘अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मेरी फिल्म ‘टोटल धमाल’ से एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल से मुंबई में ही शुरू होगी। फिल्म की रिलीज के बारे में बात करते हुए इंद्र कुमार ने कहा कि, ‘रिलीज की तारीख का आखिरी फैसला स्टूडियो ही लेगी लेकिन अगर अगले साल दीपावली पर ये फिल्म रिलीज हो जाए तो ज्यादा ही मजा आएगा।’
 
आज से 17 साल पहले आई फिल्म ‘पुकार’ में माधुरी और अनिल की जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई दी थी। इंद्र कुमार की इस फिल्म में आपको इन दोनों के बीच कोई भी रोमांटिक सीन देखने को नहीं मिलेगा। इससे कुछ दर्शक निराश जरूर हो सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »