26 Apr 2024, 15:45:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'बाहुबली' के नक्शे कदम पर हैं 'देवसेना' ने ठुकरा दी करण जौहर की फिल्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2017 2:14PM | Updated Date: Nov 12 2017 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फिल्म 'बाहुबली 2' की सफलता के बाद सभी को अनुष्का शेट्टी और प्रभास के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार है। कुछ ही दिनों पहले खबरें आई थीं कि करण जौहर अपनी फिल्म में प्रभास का बॉलीवुड डेब्यू करना चाहते हैं लेकिन प्रभास ने करण जौहर से इतनी मोटी फिस की डिमांड कर डाली की करण जौहर को मना ही करना पड़ा।
 
अब प्रभास के नक्शे कदम पर चल पड़ी हैं अनुष्का शेट्टी भी। दरअसल, 'बाहुबली 2' की जबरदस्त सफलता के बाद से करण जौहर इस कपल के साथ फिल्म करना चाहते थे ऐसे में पहले प्रभास की फीस और अब अनुष्का के नखरों के चलते दोनों ने फिल्म को मना कर दिया है।
 
बताया जा रहा है कि प्रभास के बाद अनुष्का शेट्टी ने भी करण जौहर की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है। टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार करण जौहर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में से एक में अनुष्का शेट्टी को साइन करना चाहते थे, लेकिन अनुष्का ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।
 
जिसका कारण है कि अनुष्का को ये रोल पसंद नहीं आया जो उन्हें फिल्म में ऑफर किया गया था। इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि अनुष्का ने अपने बॉलीवुड डेब्यू की फीस बढ़ा ली है। हालांकि आपको बता दें कि ये पहली बॉलीवुड फिल्म नहीं है जो अनुष्का को ऑफर की गई थी।
 
इससे पहले उन्हें रनबीर और दीपिका की 'तमाशा' के साथ 'सिंघम' और 'गोलमाल' जैसी फिल्में भी ऑफर की गई थीं जिन्हें अनुष्का ने रिजेक्ट कर दिया था।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »