26 Apr 2024, 23:25:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पति और दोस्तों संग इस देश में छुट्टियां मना रहीं हैं प्रीति जिंटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2017 2:11PM | Updated Date: Nov 12 2017 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा इन दिनों पति जीन गुडइनफ, फैमिली और कुछ दोस्तों के साथ साउथ अफ्रीका में वेकेशन एन्जवॉय कर रही हैं। जिसके अपडेट वो सोशल मीडिया पर फैंस को दे रही हैं। शादी के बाद ये पहली बार है प्रीति फैमिली और कुछ दोस्तों को साथ घूमने गई हैं।
 
शादी की बात करें को प्रिती ने 29 फरवरी, 2016 को अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ से शादी कर ली थी। इसके बाद तो जैसे प्रीति पब्लिक अपीयरेंस से गायब ही हो गईं। यहां तक की उनकी शादी के तस्वीरें भी छह महीने बाद सामने आईं थी।
 
दरअसल, प्रीति ने जीन गुडइनफ से लॉस ऐंजेलिस में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी जिसमें उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। जीन पेशे से फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं लेकिन वो अकसर प्रीति के साथ आईपीएल मैच के दौरान उनका और उनकी टीम का हौंसला अफजाही करते दिखाई देते हैं। आपको बता दें कि जीन प्रीति से दस साल छोटे हैं।
 
फिल्मों की बात करें तो प्रीति लंबे समय से फिल्मों से गायब हैं इसके साथ ही फिलहाल वो जल्द किसी फिल्म में नजर भी नहीं आने वाली हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »