26 Apr 2024, 18:00:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐश्वर्या का कैजुअल लुक, शॉर्ट डेनिम ड्रेस में पहुंची मनीष के घर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2017 12:10PM | Updated Date: Nov 9 2017 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और गॉर्जियस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन तो जो भी ऑउटफिट केरी करे उनपर सब जमता है। ऑउटफिट से ऐश की चमक नहीं बल्कि ऑउटफिट की चमक ऐश से बढ़ जाती है। इसलिए तो ऐश्वर्या बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार है। हाल ही में बॉलीवुड के सेलिब्रिटी कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन उनके दोस्त मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे. ऐश और मनीष काफी अच्छे दोस्त है। ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ वह करण जोहर भी मौजूद थे।

जैसे ही ऐश मनीष के घर से बाहर आई तो मीडिया ने उनका ब्लू शॉर्ट डेनिम ड्रेस लुक अपने कैमरा में कैद कर लिया। ऐश का ये सिंपल एंड स्वीट लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ऐश और मनीष की काफी अच्छी बॉन्डिंग है और फोटोज में ये बॉन्डिंग साफ़ नजर भी आ रही है। ऐश्वर्या कई बार मनीष के लिए रैंप पर वॉक भी कर चुकी है। वैसे तो मनीष बॉलीवुड में कई सेलेब्स के कॉमन फ्रेंड्स है लेकिन ऐश और उनका रिश्ता कुछ ज्यादा ही खास है। पार्टी में ऐश के साथ करण जोहर भी शामिल हुए थे। करण और ऐश्वर्या ने आखिरी बार फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में साथ काम किया था। और इन दिनों ऐश्वर्या अपनी आने वाली फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग में व्यस्त चल रही है। ऐश के साथ इस फिल्म में अनिल कपूर और राजकुमार राव भी नजर आएंगे

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »