26 Apr 2024, 15:27:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर राजकुमार राव सिल्वर स्क्रीन पर सोनम कपूर के साथ जोड़ी बनाने जा रहे हैं। राजकुमार की हाल के समय में  राब्ता, ट्रैप्ड, बहन होगी तेरी, बरेली की बर्फी और न्यूटन जैसी फिल्में की है। राजकुमार जल्द ही शादी में जरूर आना में दिखेंगे। राजकुमार धड़ाधड़ फिल्में करते जा रहे हैं। ऐश्वर्या बच्चन के साथ फन्ने खान में कास्ट किये जा चुके अब सोनम कपूर के साथ जोड़ी बनाने जा रहे हैं। राजकुमार को शैली चोपड़ा के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के लिए फाइनल किया गया है। इस फिल्म में सोनम कपूर हीरोइन हैं और पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ काम करेंगी।
 
फिल्म को शैली के भाई विधु विनोद चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का टाइटल विधु की ही फिल्म 1942-अ लव स्टोरी के गाने से लिया गया है और उस गाने में मनीषा कोइराला के साथ अनिल कपूर भी थे। राजकुमार और सोनम ने इससे पहले डॉली की डोली में काम किया है। राजकुमार की अनिल कपूर के साथ ये लगातार दूसरी फिल्म होगी। अनिल, ऐश स्टारर फिल्म फन्ने खान में भी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »