26 Apr 2024, 08:38:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया फिल्म करीब करीब सिंगल में कैमियो करती नजर आएंगी। बॉलीवुड निर्देशक तनुजा चंद्रा के निर्देशन में बनी फिल्म करीब करीब सिंगल में इरफान खान की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में इरफान प्यार की नयी भाषा के बारे में बातचीत कर रहे हैं। इरफान का मानना है कि साथ में जीने मरने की कसमें खाने वालों को पहले प्यार में जीना सीखना चाहिए। यह बेहद जरूरी है।  फिल्म में इरफान के साथ फिल्म में उनकी लकी चार्म  नेहा धूपिया नज़र आने वाली हैं।
 
नेहा ने इरफान की फिल्म हिंदी मीडियम में एक छोटा सा किरदार निभाया था और अब वह उनकी नयी फिल्म करीब करीब सिंगल में भी एक कैमेयो करती नज़र आएंगी। नेहा को इस फिल्म में एक गेस्ट अपीयरेंस के लिए इरफान ने ही मनाया। उन्होंने ही नेहा को फोन किया तो वह तुरंत तैयार हो गई और उन्होंने फिल्म में इरफान के लव इंट्रेस्ट का किरदार निभाने के लिए मंजूरी भी भर दी। फिल्म करीब करीब सिंगल 10 नवंबर को रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »