27 Apr 2024, 08:59:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इलियाना डीक्रूज ने की थी Suicide की कोशिश, जानें- क्या थी वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2017 2:45PM | Updated Date: Nov 6 2017 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रैस इलियाना डिक्रूज ने हाल ही में डिप्रेशन के अपने निजी अनुभव साझा किए हैं. 21वीं विश्व मेंटल हेल्थ कांग्रेस में शामिल हुईं इलियाना ने बताया कि उनकी जिंदगी में ऐसा भी वक्त आया था। जब वह इस कदर अवसाद में थीं कि हर दिन आत्महत्या करने के बारे में सोचती थीं।
 
इलियाना ने बताया कि वह अपने शरीर की बनावट को लेकर बहुत सोचा करती थीं। इसे लेकर वह हमेशा दुखी और निराश रहती थीं। इसकी वजह उन्होंने बाद में पता चली। दरअसल वह डिप्रेशन और बॉडी डिस्मॉर्फिक डिस्ऑर्डर से पीड़ित थी।
 
उन्हें लगता था कि कोई उन्हें स्वीकार नहीं करेगा। वह बस इतना ही चाहती थीं कि सब उन्हें स्वीकार कर लें। डिप्रेशन के बारे में इलियाना ने कहा, ' डिप्रेशन वास्तविक है। ये कोई छल या भ्रम नहीं है। ये दिमाग में होने वाला एक रासायनिक असंतुलन है। इसके इलाज की जरूरत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »