26 Apr 2024, 22:52:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ड्राइवर को 12 लाख की कार गिफ्ट कर चुकीं अनुष्का शेट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2017 11:51AM | Updated Date: Nov 6 2017 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म 'बाहुबली 2' से पॉपुलर होने वाली साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी आज अपना 36वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। इस फिल्म के बाद से अनुष्का की डिमांड बॉलीवुड में भी हो गई है। बढ़ते स्टारडम के बीच प्रभास और अनुष्का की शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया है। जानिए कैसे एक योगा इंस्ट्रक्टर से 'देवसेना' बन गईं अनुष्का।
 
अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। अनुष्का ने साल 2005 में फिल्म 'सुपर' से डेब्यू किया था। अनुष्का के फैमिली बैकग्राउंड से कोई भी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है। फिल्मों में आने से पहले अनुष्का शेट्टी मंगलुरु में एक योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती हैं।
 
उनकी खूबसूरती को देखकर एक डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। अनुष्का ने साल 2005 में अपनी पहली फिल्म 'सुपर' में काम किया। इसके बाद तो उन्होंने कई तेलुगु फिल्में की। अनुष्का की फिल्म 'साइज जीरो' उनकी यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना वजन 20 किलो बढ़ा लिया था।
 
अनुष्का ने बहुत जल्द सफलता की सीढ़ियां चढ़ना शुरू कर दिया था। अनुष्का इंटेक्स एक्वा स्मार्टफोन की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं। साल 2010 में अनुष्का ने तमिल फिल्म 'सिंघम' में काम कर लोगों को अपना दीवाना बना दिया। साल 2013 में आई 'स‌िंघम 2' में भी अनुष्का ने दमदार एक्टिंग की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »