26 Apr 2024, 19:53:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

समय की कमी से रेस-3 में काम करने से किया मना: सिद्धार्थ मल्होत्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2017 1:33PM | Updated Date: Nov 4 2017 1:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि उन्होंने समय की कमी के कारण रेस-3 में काम करने से मना कर दिया। बॉलीवुड फिल्मकार रमेश तौरानी फिल्म रेस का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीस की मुख्य भूमिका है। रेस 3 में काम करने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया। फिल्म 09 नवंबर से फ्लोर पर आ जाएंगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि "हां बात शुरु हुई थी। मैं रमेश तौरानी और सलमान खान दोनों के साथ ही काम करना चाहता था। लेकिन मेरे पास समय की कमी थी। वो अभी ही फिल्म की शूटिंग शुरु करना चाहते है लेकिन मैं कई प्रोजेक्ट्स में बंधा हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »