26 Apr 2024, 17:24:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

संजय कपूर की बेटी ने भी शाहरुख के साथ यूं मनाया अपना Birthday

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2017 12:33PM | Updated Date: Nov 2 2017 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। शाहरुख खान आज पूरे 52 साल के हो गए हैं और उनका यह बर्थडे स्‍पेशल मनाने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे हैं। लेकिन इस पार्टी में सिर्फ शाहरुख खान ही अकेले बर्थडे बॉय नहीं हैं। बल्कि कोई और भी है जो शाहरुख के साथ अपना बर्थडे मना रहा है। यह हैं एक्‍टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर, जो आज पूरे 18 साल की हो गई हैं। शनाया कपूर भी अपने मम्‍मी-पापा के साथ शाहरुख के इस बर्थडे बैश के लिए अलीबाग में ही है। शनाया कपूर, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और चंकी पांडे की बेटी अनन्‍या पांडे की काफी अच्‍छी दोस्‍त हैं और अक्‍सर यह तीनों कई इवेंट्स में साथ नजर आती हैं। अपने बर्थडे से एक दिन पहले जहां शाहरुख खान पहले ही अलीबाग रवाना हो गए, तो वहीं सुहाना अपनी दोस्‍तों यानी शनाया, अनन्‍या और अपनी मम्‍मी गौरी खान के साथ बाद में यहां पहुंचीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »