26 Apr 2024, 06:39:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित को दीपिका पादुकोण का घूमर गाना बेहद पसंद आया है। माधुरी दीक्षित के  डांस का हर कोई कायल है लेकिन इन दिनों माधुरी को फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण का घूमर.. गाना पसंद आ रहा है। माधुरी ने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि पद्मावती में दीपिका का लुक बेहद पसंद आया है। घूमर गाना बेहतरीन है, दीपिका ने हर बार की तरह चौंकाया है। इस समारोह में दीपिका और माधुरी दीक्षित एक साथ तस्वीरें भी खिचवाई।   
     
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली निर्देशित पद्मावती में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका है। भंसाली की यह फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेगी। रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी। दीपिका पद्मावती का किरदार निभा रही है। फिल्म "पद्मावती" एक दिसंबर को रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »