26 Apr 2024, 14:30:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अगले साल आने वाली फिल्मों पर सोनम कपूर की चुप्पी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2017 12:22PM | Updated Date: Oct 31 2017 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अनिल कपूर की लाड़ली बिटिया के पास वैसे तो फिल्मों की कमी नहीं है, लेकिन इस साल डायरी फुल होने के बाद भी उन्होंने अगले साल के लिए दो और फिल्में साइन कर ली हैं। वैसे उनकी तरफ से फिल्मों की जानकारी आम लोगों के लिए अबूझ पहेली जैसी ही है। जी हां। सोनम कपूर साल 2018 में दो नई फिल्मों में काम करेंगी, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिये दी है। हालांकि सोनम ने इस बात का जरा भी जिक्र नहीं किया है कि ये फिल्में कौन सी होंगी या उनके नाम क्या है। वैसे ट्विटर की इस जानकारी में सोनम ने ये बात जरूर बता दी है कि उनकी इस साल की मेहनत अगले साल रंग लायेगी। बता दें कि सोनम कपूर ने संजय दत्त के जीवन पर बन रही राजकुमार हिरानी की फिल्म में रोल निभाया है।
 
अगले साल मार्च में रिलीज होने वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। सोनम कपूर, अगले साल 13 अप्रैल को अक्षय कुमार के साथ फिल्म पैडमैन में नजर आएंगी। सस्ते सेनिटरी नैपकिन के इस्तेमाल को प्रेरित करने वाले की सच्ची कहानी पर बनी इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की कर रहे हैं। सोनम की तीसरी फिल्म वीरे दी वेडिंग भी अगले साल आएगी, जो उनके बहन रिया कपूर की है। आल गर्ल्स गैंग वाली इस फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया हैं। करीना की प्रेग्नेंसी और तैमूर की देखभाल के चलते ये फिल्म देर से शुरू हुई है। अब सवाल ये उठता है कि अगले साल शुरू होने वाली सोनम की दो फिल्में होंगी कौन सी। बताया जाता है कि सोनम को शशांक घोष की फिल्म ' बैटल आॅफ बिटोरा' के लिए फरहान अख्तर के अपोजिट अप्रोच किया गया है। साथ ही ये भी खबर है कि सोनम, विधु विनोद चोपड़ा की अगली अनटाइटल फिल्म में भी हो सकती हैं। इस फिल्म में विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा लीड रोल में होंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »