26 Apr 2024, 22:50:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि 'गोलमाल अगेन' की सफलता के बाद अब वह कड़ी मेहनत करेंगी। रोहित शेट्टी निर्देशित 'गोलमाल अगेन' हाल ही में प्रदर्शित हुई है। यह फिल्म गोलमाल फ्रेंचाइजी का चौथा संस्करण है। फिल्म में परिणीति के साथ अजय देवगन, तब्बू, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने अभी तक 160 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। परिणीति ने सोशल मीडिया पर फिल्म की सफलता के बारे में बात की है। उन्होंने ट्वीट किया, दुनिया के शीर्ष पर पहुंचने जैसी खुशी है, इसलिए सभी बच्चों से मुलाकात के लिए खुश हूं। कड़ी मेहनत के लिए तैयार हूं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »