27 Apr 2024, 05:06:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अजय देवगन के करियर की सबसे सफल फिल्म 'गोलमाल अगेन'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2017 3:00PM | Updated Date: Oct 30 2017 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल अगेन' उनके करियर की सबसे सफल फिल्म बन गई है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 अक्टूबर को प्रदर्शित हुई थी। इसने पहले सप्ताह में 137 करोड़ रुपए की कमाई की और 10 दिनों में 160 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है।
 
अजय की यह सबसे कामयाब फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने 141 करोड़ का कलेक्शन किया है। गौरतलब है कि "गोलमाल अगेन" में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयष तलपडे, कुणाल खेमू, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं। यह "गोलमाल" की चौथी सीरीज है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »