27 Apr 2024, 02:56:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। मराठी फिल्म फेयर पुरस्कार 2017 में मराठी फिल्म 'सैराट' ने 11 पुरस्कार अपनी झोली में अर्जित करने में सफल रही। मराठी फिल्म फेयर पुरस्कार पश्चिमी उपनगर गोरेगांव के प्रदर्शनी केन्द्र में शुक्रवार देर रात आयोजित की गई थी। मराठी फिल्म फेयर पुरस्कार का यह तीसरा वर्ष है। इस वर्ष 'सैराट' फिल्म ने 11 पुरस्कार अपने नाम किया। फिल्म को सर्वोत्कृष्ट सिनेमा, सर्वोत्कृष्ट दिग्दर्शन, सर्वोत्कृष्ट अभिनेत्री, सर्वोत्कृष्ट संगीत, सर्वोत्कृष्ट गीत, सर्वोत्कृष्ट संवाद समेत 11 पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 
फिल्म में 'आर्ची' के नाम से प्रसिद्ध रिंकू राजगुरू को सर्वोत्कृष्ट और पदार्पण करने वाली सर्वोत्कृष्ट अभिनेत्री का पुरस्कार दिय गया। अभिनेता आकाश ठोसरला को पदार्पण करने वाले सर्वोत्कृष्ट अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नाना पाटेकर को फिल्म "नट सम्राट" में उनके सराहनीय काम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। साई तम्हाणकर को फिल्म 'फेमिली कट्टा' में सहायक अभिनेत्री के किरदार के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बॉलिवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित और 'पद्मावती' दीपिका पदुकोण तथा  सई ताम्हणकर, रिंकू राजगुरु, पूजा सावंत, नेहा जोशी, अमृता खानविलकर, मानसी नाईक, तेजस्विनी पंडीत, दिपाली सैय्यद, केतकी माटेगांवकर आदि उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »