26 Apr 2024, 09:30:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेता आमिर खान, निर्देशक राजू हिरानी और स्क्रीन लेखक जुही चतुर्वेदी और अंजुम राजाबाली, भारत में पटकथा लेखन क्षेत्र में गेम चेंजर होने जा रहे सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर्स स्क्रिप्ट कॉंटेस्ट के जूरी मेंबर होंगे। सिनेस्टान डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड (सिनेस्तान डॉट कॉम) द्वारा शुरू सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर्स अभी तक का भारत का सबसे बड़ा स्क्रिप्ट प्रतियोगिता होगा। सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट को 25 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए कुल नकद पुरस्कार 50 लाख रुपये के होंगे। कुछ सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट सिनेस्तान स्क्रिप्ट बैंक का हिस्सा बनेंगे। ये एक ऐसा खजाना है, जिसे स्टूडियोज और प्रोडक्शन हाउस देख कर सीधे लेखकों के साथ सम्पर्क करते हैं। इससे ऐसे लेखकों को आसानी होती है, जो अक्सर अपनी आवाज सही जगह तक नहीं पहुंचा पाते है। सिनेस्तान डिजिटल के चेयरमैन रोहित खट्टर कहते हैं कि हमने कई साल पहले मुंबई मंत्रा सनडांस और मुंबई मंत्रा सिनेराइज स्क्रीन राइटिंग के साथ इस पहल की शुरूआत की थी।
 
हम भारतीय स्टोरी टेलर्स प्रतिभा को आगे लाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। मैं इस उद्देश्य को हासिल करने में मददगार साबित हुए हमारे दो मुख्य प्रायोजकों, मुंबई मंत्रा सिनेराइज और टीआई ग्रुप सम्मानित जूरी का आभारी हूं। अभिनेता आमिर खान ने कहा कि मेरा मानना है कि हमारे पास देश में अविश्वसनीय प्रतिभा है। हालांकि, भारतीय फिल्म उद्योग तक पहुंचने के लिए इस प्रतिभा को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मुझे लगता है कि अच्छे लेखकों के पास पर्याप्त अवसर नहीं हैं। सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर्स स्क्रिप्ट प्रतियोगिता से उन्हें काफी मदद मिलेगी।
 
जूरी अध्यक्ष अंजुम राजाबली कहते हैं कि ये प्रतियोगिता एक ऐसा मजबूत प्रोत्साहन है, जिसे हम तलाश रहे थे। अब जरूरी है कि भारतीय पटकथा लेखन अगले स्तर तक छलांग लगाए। भारतीय सिनेमा को महान स्क्रिप्ट की जरूरत है। यह अद्भुत प्रतियोगिता हमें उस लक्ष्य के करीब एक कदम आगे ले जाएगी। यह प्रतियोगिता 15 अक्टूबर, 2017 को लांच की गई और 15 जनवरी 2018 तक एंट्रीज स्वीकार की जाएंगी। प्रस्तुत किए गए स्क्रिप्ट का जूरी द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा और परिणाम अगले साल घोषित किए जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »