26 Apr 2024, 09:25:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

महंगा पड़ा राजकुमार को इस टीवी शो में जाना, अस्पताल में हुए भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2017 3:23PM | Updated Date: Oct 23 2017 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इन दिनों सितारों को अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए विभिन्न टीवी शो में जाते देखा जा सकता है। जहां उन्हें वह सब करना पड़ता है जो शो की जरूरत होती है। फिल्म प्रमोट करने की खातिर वे इस काम को अंजाम भी देते है। हाल ही में राजकुमार राव के लिए एक शो में जाना थोड़ा महंगा पड़ गया। वे फराह खान के शो 'लिप सिंग बैटल' में गए थे जहां वे अपनी टांग तुड़वा बैठे और अस्पताल पहुंच गए। उनके साथ यह हादसा एक परफॉर्मेंस के दौरान हुआ। 'न्यूटन' जैसी हिट फिल्म देने वाले राजकुमार राव ने ट्वीट किया है मैं अपनी टांग तुड़वा बैठा हूं। 
 
मेरा साथ देने के लिए फराह खान, पत्रलेखा का शुक्रिया और लिप सिंग शो पूरा न कर पाने के लिए कृति सैनन और टीम को सॉरी। वे ट्विटर पर शेयर की गई इस तस्वीर में फराह खान के साथ नजर आ रहे है। हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' ऑस्कर में भारत की ऑफिशल एंट्री के तौर पर शामिल हुई है साल 2017 उनका बेहतरीन रहा है। 'न्यूटन' के ऑस्कर में जाने के अलावा उनकी फिल्म 'बरेली की बर्फी' भी सुपरहिट रही है जिसमें उनके साथ कृति सैनन और आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे उनकी आने वाली फिल्म 'शादी में जरूरी आना' है जिसमें वे कृति खरबंदा के साथ नजर आएंगे और फिल्म 10 नवंबर को रिलीज हो रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »