26 Apr 2024, 15:22:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। एक्ट्रेस दिशा पाटनी भले ही दो फिल्म पुरानी हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं है। हॉलीवुड सुपरस्टार जैकी चैन के साथ 'कुंग फू योगा' और सुशांत सिंह राजपूत के साथ एमएस धोनी की बायोपिक में नजर आ चुकीं दिशा इन दिनों कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ 'बागी 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच खबरें हैं कि दिशा पाटनी तामिल ऐतिहासिक फिल्म 'संघमित्रा' में मुख्य किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में पहले श्रुति हसन को इस किरदार के लिए लिया गया था।
 
श्रुति को इससे पहले 'अनिवार्य परिस्थितियों' के कारण 'संघमित्रा' से बाहर कर दिया गया था।  दिशा ने  ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी और फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। दिशा ने ट्वीट कर कहा, संघमित्रा के लिए वास्तव में बहुत उत्सुक हूं। इस शानदार फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। फिल्म को सुंदर सी द्वारा बनाया जा रहा है और निर्माण श्री थेनांदल फिल्मस द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म तमिल और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म में दिशा के अलावा जयम रवि और आर्य होंगे और संगीत एआर रहमान का होगा। 'संघमित्रा' की शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »