27 Apr 2024, 10:18:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म कलाकार बनने से पहले बैंक निवेशकर्ता बनना चाहती थीं। वह आज 29 वर्ष की हो गई। परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर 1988 हरियाणा के अंबाला में हुआ। परिणीति, प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन है। परिणीति बैंक निवेशकर्ता बनना चाहती थी लेकिन मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से व्यापार, वित्त और अर्थशास्त्र में स्रातक करने के बाद वह 2009 की आर्थिक मंदी के दौरान वापस भारत लौट आईं।
 
परिणीति इसके बाद जनसंपर्क सलाहकार के तौर पर यशराज फिल्म से जुड़ गईं। बाद में परिणीति ने अभिनेत्री के तौर पर यशराज फिल्म के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध साइन कर लिया। परिणीति ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म लेडिज वर्सेज रिकी बहल से की। इस फिल्म में परिणीति ने एक छोटी सी भूमिका निभायी थी। इस फिल्म के लिये वह सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »